राघोपुर में जदयू कार्यकर्ताओं ने निकाली आभार यात्रा, दिखा उत्साह
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
पूर्व जिला परिषद सदस्य पुनम देवी सह जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष के निज आवास से शनिवार को जदयू कार्यकर्ताओं ने आभार यात्रा निकाली गई। यात्रा सिमराही नगर पंचायत के विभिन्न गलियों से होकर निकली और वापस अपने गंतव्य पर पहुंची। इस दौरान जदयू कार्यकर्ताओं ने जातीय जनगणना कराने को लेकर सीएम नीतीश कुमार का आभार जताया। वहीं नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

इस दौरान जिलाध्यक्ष पुनम देवी ने कहा कि जातीय जनगणना समय की मांग है। बिहार में लगभग हर दल के नेता जातीय जनगणना कराने को लेकर सहमत थे। इसी के मद्देनजर सीएम नीतीश कुमार ने जातीय जनगणना कराने को लेकर सहमति दे दी है। जिससे कार्यकर्ताओं के साथ लोगों के बीच खुशी है।
जदयू प्रखंड अध्यक्ष कमल प्रसाद यादव ने कहा कि जातीय जनगणना सीएम नीतीश कुमार का ऐतिहासिक फैसला है।
कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह दिखा।
मौके पर मनोज प्रसाद यादव, बेधनाथ यादव नरेंद्र यादव मानेस्वर यादव मित्तन यादव, विभास यादव, सुभाष कुमार मधुसूदन यादव, शशि सिंह, शिव शंकर दास, सहित कई अन्य मौजूद थे।

