वरिष्ठ साहित्यकार भोलानाथ आलोक के निधन पर पनोरमा ग्रुप ने जताया शोक ।
पूर्णिया जिला मुख्यालय के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता व वरिष्ठ साहित्यकार श्री भोलानाथ आलोक के निधन पर शुक्रवार को पनोरमा ग्रुप के सदस्यो ने शोक प्रकट किया हैं.वही पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक श्री संजीव मिश्रा ने बताया की श्री भोलानाथ आलोक जी के निधन पूर्णिया सहित कोशी-सींमाचल वासियो समेत साहित्य जगत में खासकर के मेरे लिए निजी क्षति हैं जिसका कभी भरपाई नही किया जा सकता हैं.

श्री मिश्रा ने अपनी गंभीर शोक प्रकट करते हुई दुख जताया हैं.शोक प्रकट करने वालो में पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक श्री संजीव मिश्रा के अलावा सीईओ नंदन झा,जेनेन्द्र झा,रितेश झा,मनीष सिंह,आनंद,अनुराग,नीरज,धीरज जैन,पल्लवी,रोमा,निशा शर्मा,प्रिया,शिल्पा समेत अन्य लोग मौजूद थें।

