अग्निपथ के विरोध में सिमराही जेपी चौराहे को दो घंटे तक रखा जाम
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
सिमराही बाजार के जेपी चौराहे को अग्निपथ के विरोध में शनिवार को राजद और जाप कार्यकर्ताओं ने जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब दो घंटे तक एनएच 57 और एनएच 106 पर आवागमन बाधित रहा। जाम में फंसे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि इस दौरान सुरक्षा को लेकर बीरपुर एसडीएम कुमार सतेन्द्र यादव, सीओ प्रीति कुमारी, बीडीओ विनीत कुमार सिन्हा पुलिस बलों के साथ क्षेत्र के रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न मार्गों में गश्त करते दिखे।

इधर, जेपी चौक पर प्रदर्शन कर रहे राजद के वरीय नेता प्रकाश कुमार यादव ने बताया कि अग्निपथ के तहत युवाओं के साथ छलावा किया जा रहा है। देश के लाखों युवाओं के मानसिकता के साथ खिलवाड़ है। चार साल की महज नौकरी के बाद युवाओं को वापस घर लौटना होगा। फिर वह रोजगार के लिए भटकेंगे। ऐसे में युवाओं का आक्रोश जायज है। सरकार को अग्निपथ के तहत होने वाली भर्ती को पुराने नियमों के तहत तय उम्र सीमा तक लागू करना चाहिए।

वहीं जाप प्रदेश उपाध्यक्ष परमेश्वरी सिंह यादव ने कहा कि देश के युवाओं को महज चार साल के लिए सेना में भर्ती करने की योजना ठगी है। सरकार को तुरंत इस योजना में फेरबदल कर इसे पुराने सैनिक भर्ती नियमानुसार तय उम्र सीमा तक के लिए ही अग्निपथ के सेना को बहाल करना चाहिए।
मौके पर विजेन्द्र यादव, हरिहर बाबू, शिव कुमार यादव, सैफ खान, दिलखुश यादव, प्रदीप बसेरा, मो. अजीज, सरोज पंडित, राहुल चांद, सदानंद मेहता, भवानंद यादव, संतोष मंडल, विद्यानंद सरदार, शंकर कुमार यादव, रिघेश्वर रमन, संजीत चौधरी, असगर अली, बिंदी सादा, बेचु यादव, संजय कुमार, गिरधर यादव, मनोज कुमार सहित कई अन्य मौजूद थे।

