नरपतगंज: बड़ी रेल लाइन का इंजन रोलिंग नरपतगंज से फॉर्बिशगंज के बीच किया गया , लोगो मे खुशी ।

सोनू आलम , नरपतगंज, अररिया 

बड़ी रेलखंड नरपतगंज – फारबिसगंज  का गुरुवार को रेलवे के समस्तीपुर जोन के मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी ब्रजेश कुमार डिप्टी चीफ इंजीनियर संजय कुमार, एएन दरभंगा डीके बिभूति , एएन आरके मिश्रा , सुधीर यादव  ,आरडब्ल्यूआई अमितेश कुमार  , मुकेश कुमार , लोको पायलट अभिनव कुमार ने इंजन रोलिंग किया , इंजन द8न के करीब 2 बजे नरपतगंज से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से फारबिसगंज के लोए रवाना हुई ।

जिसके बाद जगह जगह पर लोगो ने फूल माला के साथ सबो का स्वागत किया । इंजन रात के  11 बजकर 45 मिनट पर फारबिसगंज के सीता धार पर पहुंचा ट्रैक कंप्लीट नही होने के कारण इंजन को यहां तक पहुंचने में काफी समय लगा पर सीता धार से आगे  रेलवे ट्रैक नही होने के कारण इंजन फारबिसगंज यार्ड तक नही जा सका। अधिकारियों ने बताया कि रेलवे के सामानों को सहरसा से फारबिसगंज तक पहुचाया जाएगा ताकि काम करने में आसानी होगी ।

वहीं ग्रामीणों ने फारबिसगंज तक ट्रेन परिचालन सुरु होता देख काफी उत्साहित नजर आए , मौके पर इजहार अंसारी , मोहम्मद नजीर उर्फ बबलू, हाजी लुकमान ज्वेलरी वाले , वाहिद अंसारी, यार अंसारी जुम्मन चौक  आदि ने हर्ष व्यक्त किया ।

Spread the love