राघोपुर:प्रखंड क्षेत्र के देवीपुर पंचायत में मुख्यमंत्री के द्वारा नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के उन्मुखीकरण कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा किया गया ।

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

प्रखंड क्षेत्र के देवीपुर पंचायत के पंचायत भवन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा पंचायती राज संस्थाओं का नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के उन्मुखीकरण कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा किया गया ।

वहीं मुख्यमंत्री का संबोधन नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के बीच 11:35 से लेकर 1:35 तक किया गया । मुख्यमंत्री के 2 घंटे के संबोधन में पंचायती राज संस्थाओं से जुड़ी सभी कार्यों का बारीकी से चर्चा किया गया ।

वहीं कार्यक्रम के इस मौके पर मुखिया रामचंद्र यादव उर्फ रामबाबू ,सरपंच देवनारायण मेहता, पंचायत सचिव -बेचन राम, कार्यपालक सहायक -संजय कुमार सुमन, वार्ड सदस्य -सुरेंद्र पासवान, उप मुखिया- सुशीला देवी , संतोष पाण्डेय बीजेपी उपाध्यक्ष- ऋतुराज यादव ,भगवान सिंह यादव ,वीरेंद्र कुमार मेहता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Spread the love