फारबिसगंज:ग्रामीण इलाके में दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप, हर रोज लोग झेल रहे परेशानी
दिवाकर कुमार, अररिया
फारबिसगंज के ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होता नहीं दिख रहा है। लगातार विद्युत आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न होने से उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।यदि हल्की बारिश भी होती है तो इसके साथ ही बिजली की ट्रिपिंग जारी हो जाती है ।हल्की बारिश व हवाओं में बिजली गुल होना मानो स्थाई समस्या बन गई है। बिजली विभाग सुधार की बात कह कर सप्लाई व्यवस्था को बेहतर करने की बात तो करती है, लेकिन समस्या और गहराती जा रही है। वही स्थानिय ग्रामीणों ने बताया कि सैफगंज में जो स्विच लगा है वहाँ से अक्सर मिस्त्री द्वारा बिजली काट दिया जाता है जिस कारण बिजली बाधित रहता है। जबकि स्थानीय ग्रामीण विजय साह के द्वारा 31 अगस्त 2021 को डीपी हटाने को लेकर विभाग को आवेदन भी दिया था लेकिन एक वर्ष बीतने वाला है अभी तक डीपी नहीं हटाया गया।
अगर कहीं भी खराबी रहती है तो काट दी जाती है पूरे गांव की बिजली :
बार-बार अघोषित कट लगने के कारण उपभोक्ता है परेशान – सैफगंज के अलावा अगर किसी भी गांव जैसे की बसगारा,अर्रहा,मिर्जापुर, लक्ष्मीपुर,भंगहा, शंकरपुर, बरियारपुर में बिजली व्यवस्था से परेशानी है तो उसे दुरूस्त करने के लिए सैफगंज की बिजली आपूर्ति बाधित कर दी जाती है। ग्रामीणों द्वारा बार-बार मांग की जा चुकी है कि ऐसी व्यवस्था की जाए ताकि जिस गांव में कार्य कर रहे हैं तो संबंधित ट्रांसफार्मर की बिजली बाधित हो और कस्बे के अन्य लोग परेशान न हों, लेकिन बावजूद इसके अभी तक उपरोक्त व्यवस्था नहीं की गई है और गांव में अगर किसी भी ट्रांसफार्मर की बिजली समस्या होती है तो पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित कर दी जाती है जिससे लोग परेशान हैं।
वही सैफगंज के वार्ड संख्या 8,9,10 में तीन दिन से बिजली बाधित है। इस वार्ड में अधिकतर आदिवासी एवं महादलित समुदाय के लोग रहते।
वही मिर्जापुर के जीवन शर्मा ने बताया कि हमलोग को भी दो दिनों से बिजली बाधित है ।
विजय ठाकुर

वही स्थानीय ग्रामीण विजय ठाकुर ने बताया कि सैफगंज में एक बड़ी आबादी आभूषण का काम करने वाले स्वर्णकार कारीगरों कि भी है, जिन्हें अपना रोजी रोटी के लिए हर दिन पंद्रह सोलह घंटे काम करना पड़ता है, तब जाकर एक कारीगर तीन से चार सौ रुपया कमा पता है। ऐसे में बिजली कि उन्हें अत्यंत आवश्यकता है। कारीगरों को अभी शादी ब्याह के लग्न के कारण काम मिलता है और इस समय बिजली नहीं मिलने के कारण कारीगर काम को पूरा नहीं कर पा रहे हैं जिसका असर उनकी कमाई पर पड़ रहा है। गौरतलब है कि सभी कारीगरों जो कि सिर्फ बल्ब भी जलाता है उन्हें भी कमर्शियल कनेक्शन लेने के लिए बाध्य किया गया और उन्हें कमर्शियल कनेक्शन लेना पड़ा।
प्रभात ठाकुर
वही प्रभात ठाकुर ने कहा बिजली आपूर्ति को लेकर सैफगंज में हमेशा से समस्या बनी हुई है ।इसके लिए आधिकारिक रूप से समस्या का कभी भी सही तरीके से निदान नहीं किया गया ।हमारा सैफगंज पंचायत धीरे धीरे शहरीकरण की ओर बढ़ रहा है अगर ऐसे में बिजली की समस्या बनी रहेगी तो आगामी भविष्य में सैफगंज का विकास अवरूद्ध हो सकता है ।
सुंदर भगत
वही सुंदर भगत ने बिजली कटौती के सम्बंध में कहा कि ‘बिजली की समस्या ये है कि दिन भर गुल रहती है और तो रात में हल्की बारिश होने पर भी दिन भर बिजली काट दी जाती है जिनसे लोग गर्मी से परेशान रहते है इतना ही नही दुकानदारी भी नही हो पाता है ।वही स्थानीय ग्रामीणों ने वरीय अधिकारियों से जल्द से जल्द डीपी हटाने की मांग विभाग से की ।

