ज्योतिष साह हत्याकांड के 21 दिन बाद भी दौ मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर।

अमृत सागर झा,बलुआ बाजार

बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत विशनपुर शिवराम वार्ड 07 में 28 मई की शाम हुए ज्योतिष साह हत्याकांड के दौ मुख्य आरोपी अब भी पुलिस से गिरफ्त से बाहर है। वही पुलिस इस मामले में सिर्फ खानापूर्ति करने के लिए दौ आरोपी के आरोपित पत्नी को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर जैल भेज दिया था। वही घटना के दो दिन बाद एक आरोपी ने बलुआ थाना पहुँचकर आत्मसमर्पण कर दिया था। वही मामले में पुलिस के शिथिल रवैये से परिजनों में आक्रोश पनप रहा है।मृतक के पुत्र अजय साह,मनोज साह ने कहा कि उनकी पिता ज्योतिष साह के हत्या के 21 दिन बाद भी न तो पुलिस के पास पोस्टमार्टम रिपोर्ट आया है और न हीं पुलिस के द्वारा दौ मुख्य अभियुक्त सुनील साह और आकाश साह के गिरफ्तारी को लेकर कोई प्रयास कर रही है। परिजनों ने आशंका जताते हुए बताया कि घटना के बाद ही गाँव के कुछ रसूखदार लोग मामले को दबाने के लिए पुलिसिया साठ गाठ करने में जुटे हुए थे। उन्हें बताया की आशंका है कि दौ मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी पुलिस जानबूझकर नही कर रही है,ताकि वो लोग बाहर रहकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट या अन्य किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई को प्रभावित कर सके।आपको बताते चले कि बीते 27 मई के शनिवार शाम अपने दरवाजे पर शराबियों के बाइक का जमावड़ा देखकर बिशनपुर वार्ड 06 निवासी स्व ज्योतिष साह ने विरोध जताया था। जिसके बाद उनके घर के सामने ही खुलेआम शराब का कारोबार रहे अरुण साह, सुनील साह,आकाश कुमार,गीता देवी,पुष्पा देवी ने उनके साथ मारपीट कर उसे अधमरा कर दिया था। जिसके बाद परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए बीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया था।जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। घटना के बाद मृतक के पुत्र अजय साह ने बलुआ थाना में आवेदन देकर पाँच लोगो के ऊपर हत्या का केस दर्ज करवाया था। सूत्रों की माने तो घटना के बाद से कांड को दबाने के लिए कुछ लोगो के द्वारा बहुत सारे हथकंडे अपनाए गए।

वही अभियुक्तों के द्वारा मृतक के परिजनों को फोन कर मामले को रफा दफा करने के लिए पैसों का लालच भी दिया गया। सूत्रों की माने तो आरोपी अरुण साह जिस तरह से थाने में आत्मसमर्पण किया वो किसी फिल्मी अन्दाज से कम नही था। आरोपी पहले घर आया खाना खाया उसके बाद वो कई लोगो से मिलते हुए पाँच लोगो को धमकी भी देता गया। वही आरोपी की घर पर मौजूदगी की जानकारी जब परिजन ने पुलिस को देने के लिए थाना में फोन किया थाना अध्यक्ष ने फोन रिस्पांड नही किया। जो कहि न कही पुलिसिया मिलीभगत की और भी इशारा करती है। वही बलुआ थाना अध्यक्ष मनोज प्रसाद सिंह ने बताया कि दौ मुख्य आरोपी का कोई आता पता नही चल पा रहा है। बताया कि पुलिस अपना काम कर रही है।

Spread the love