सोनू आलम ,भीमपुर, सुपौल
जमीनी विवाद में मारपीट में एक जख्मी,जांच में जुटी पुलिस।
भीमपुर थाना क्षेत्र के केवला वार्ड 02 में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गया। जिस मारपीट में एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गए। हालांकि मामले को लेकर पीड़ित व्यक्ति रौशन यादव ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर पांच लोगों पर मारपीट का आरोपी बनाया है।

मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है। आवेदन पीड़ित व्यक्ति ने कहा है कि विगत दिनों अपने दरवाजे पर टाटी बांध रहा था। उसी क्रम में पड़ोस के ही रामविलाश यादव, मुकेश यादव, राजेश यादव, रूबी देवी एवं शांति देवी दरवाजे पर आकर हमसे उलझने लगे। साथ ही मेरे साथ गाली गलौज करने लगे।

जिसका विरोध करने पर उक्त सभी ने लाठी डंडा और फरसे से मारपीट करने लगा। जिसको देख बीच बचाव हेतु जब मेरी माँ आई तो उक्त सभी लोगों में उसके साथ भी मारपीट किया। उन्होंने बताया कि इतने में मुकेश यादव ने मुझे जान से मारने के नियत से सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। जिसके बाद वो जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़ा। जिसका फायदा उठाकर उक्त सभी ने मेरी माँ के गले से चांदी का चैन और मेरे पैकेट से मोबाइल और एक हजार रुपया निकाल लिया। इसके साथ उक्त लोगों ने जान से मारने का भी धमकी दिया। इधर, हो हल्ला होने के बाद स्थल पर लोगों को आते देख सभी भाग निकले। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से मुझे हॉस्पिटल भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों में बेहतर इलाज हेतु बाहर रेफर कर दिया है। वहीं इस बाबत भीमपुर थानाध्यक्ष रामशंकर ने बताया कि दोनो पक्ष से आवेदन मिला है। जिसका जांच कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

