बिजली कड़कने से कॉनसम इंडस्ट्रीज तथा कॉनसम टेलिकॉम अनुभाग को लाखों की हुई क्षति
अररिया/फारबिसगंज: फारबिसगंज स्थित कॉनसम समूह के कॉर्पोरेट ऑफिस में बीते कल रविवार के सुबह लगभग 11 बजे जोड़ दार बिजली कड़कने के कारण कॉनसम इंडस्ट्रीज तथा कॉनसम टेलिकॉम अनुभाग को लाखों की क्षति हुई है।

इस प्राकृतिक आपदा के कारण कॉनसम नेटवर्क ठप हो गया है जिसके कारण क्षेत्र में इंटरनेट मुहैया कराने में काफी परेशानी हो रही है । वहीं कॉनसम ग्रुप के प्रबंधन का कहना है कि हमारे यहाँ स्थापित NOC में लगे सभी बहुमूल्य डिवाइसेस, टेलीफोन सेवा एवं टावर में लगे सभी रेडियो, ब्रॉडकास्टर, P2P डिवाइस जल गया है जिसके कारण हमसे जुड़ें सभी सम्मानित ग्राहक (सरकारी एवं गैर सरकारी) एफफेक्टेड हैं जिसका दुःख सम्पूर्ण कॉनसम ग्रुप को है

कॉनसम ग्रुप में कार्यरत तकनिकी टीम नेटवर्क को पुनः दुरुस्त करने में बीते रात से काफी मेहनत कर रही है वही टीम का कहना है कि हमारे ग्रुप के सीईओ समर गोएल आवशयक कार्य से बाहर गए हैं एवं हर-पल का खबर टीम से ले रहे है एवं कम से कम समय में नेटवर्क के दुरुस्ती को लेकर मार्गदर्शन दे रहे है एवं अपने टिम के कप्तान होने के नाते भरोसा दिलाया गया है कि इस प्रकार के विपत्ति में कर्मचारी के कड़ी मेहनत से हम मिल कर पुनः एक बेहद उम्दा नेटवर्क को खड़ा कर पाने मे सफ़ल होंगे तत्काल सभी सम्मानित ग्राहक को धैर्य रखने की जरूरत है.

