मनरेगा से सड़क निर्माण कार्य में लेबर की जगह जेसीबी और ट्रैक्टर से ढुलाई जा रही है मिट्टी।।

अमृत सागर झा, बलुआ बाजार

महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना राशि की लूट की छूट इस प्रकार है कि मजदूरों के मजदूरी पर ग्रहण लगता नजर आ रहा है। सरकार ने बेरोजगारी दूर करने एवं पलायन रोकने के लिए मनरेगा योजना चला रखी है। लेकिन मनरेगा पदाधिकारी व कर्मचारी सरकार के आदेश को ताक पर रखते हुए मनरेगा योजना कार्य में मजदूरों के स्थान पर जेसीबी लगाकर ट्रेक्टरों से मिट्टी ढुलाई कर सड़क निर्माण कार्य करा रहे हैं। ऐसे में ताजा मामला बसंतपुर प्रखंड के बिशनपुर शिवराम वार्ड 01 सच सामने आया है जहां के वार्ड सदस्य ने मनरेगा योजना के तहत हो रहे सड़क निर्माण में अवैध रूप से जेसीबी और ट्रैक्टर से मिट्टी भराई कार्य करने को लेकर मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी के पास आवेदन देकर करवाई करने की मांग की है। पीओ को दिए आवेदन में विशनपुर शिवराम वार्ड 01 वार्ड अध्यक्ष बीबी मेंलो ने बताया कि वार्ड 01 में फिरोज अंसारी के घर से मेन केनाल तक मनरेगा योजना के तहत लगभग 970804 लाख की प्राक्कलित राशि से सड़क का निर्माण होना है।

जिसमें खुले तौर पर जेसीबी और ट्रैक्टर से मिट्टी डाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को उसके जानकारी के बिना ही शुरू करा दिया गया था और कार्य में जेसीबी ट्रैक्टर का इस्तेमाल किया जा रहा था। जिसको देखकर जब वो मंगलवार को स्थल पर जानकारी लेने पहुँची तो किसी ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। जब वो चल रहे कार्य के बारे में पीआरएस कमाल खाँ से पूछा तो उन्होंने भी कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।इधर वार्ड सदस्य बीबी मेलो ने बताया कि ट्रैक्टर के द्वारा मिट्टी सड़क पर ही गिराया जा रहा था। ईधर पीआरएस कमाल ख़ाँ ने बताया कि वो योजना पूर्व मुखिया के कार्यकाल में ही खोला गया था। जिसमे सड़क पर कुछ कार्य भी हुआ था।उसके बाद चुनाव आने पर योजना को बंद कर दिया गया।बताया कि जेसीबी ट्रैक्टर बगल में हो रहे एक पूल निर्माण कार्य में चल रहा था।

वही बसंतपुर पीओ राजेश कुमार रमन ने बताया कि उन्होंने योजना का स्थल का जाँच के लिए पीटीआई और जेई को भेजा था। उनके जाँच रिपोर्ट के अनुसार बगल में एक पुल या सड़क का निर्माण हो रहा है। जिसमे जेसीबी और ट्रैक्टर चल रहा है।कुछ लोगो के द्वारा चल रहे जेसीबी ट्रैक्टर का फोटो खींचकर उसे सड़क में दिखाने की कोशिश की गई।

Spread the love