फारबिसगंज :आंगनबाड़ी केंद्रों पर की गई गोद भराई की रस्म

 

फारबिसगंज: प्रखंड क्षेत्र के सैफगंज वार्ड संख्या चार स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई। इस दौरान गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों की देखभाल को लेकर बताया गया कि गोद भराई का मुख्य उद्देश्य गर्भावस्था के दिनों में बेहतर पोषण की जरूरत के बारे में गर्भवती महिलाओं को अवगत कराना है। मोके पर गर्भवती महिलाओं को लाल चुनरी ओढाकर कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 23208पर उत्सव पूर्वक गोद भराई का आयोजन हुआ। इसमें सेविका आशा देवी,सहायिका चम्पा देवी,आशा जुवेदा खातून, एवं अन्य महिला शामिल हुईं।

Spread the love