सिमराही बाजार :होटल वीणा के मालिक पर अपराधियो ने किया जानलेवा हमला,फिरौती की माँग, एक पकड़ाया, चार फरार”
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
राघोपुर थाना से महज कुछ दूरी पर नगर पंचायत सिमराही के बीच बाजार स्थित आवासीय होटल वीणा पर सोमवार रात्रि करीब 1 बजे पाँच की संख्या में अपराधियों ने हमला किया। होटल का मेन गेट तोड़कर अंदर आये अपराधी ने पहले होटल मालिक श्रवण चौधरी से फिरौती की मांग की, नही देने पर हथियार से जानलेवा हमला किया। काफी रात होने के कारण बाजार में सन्नाटा था। होटल परिसर में शोरगुल को सुनकर होटल मालिक श्रवण के छोटे भाई कुन्दन जायसवाल और होटल कर्मचारी ओमप्रकाश झा निचले तल पर आए और अपराधियों से अपने भाई का बचाव करना शुरू किए, लेकिन तब तक श्रवण ने अपराधियो के हमले में लहूलुहान हो चुके थे और एक अपराधी को दबोच लिया था।

घटना के एक घण्टे के बाद राघोपुर थाना की पुलिस होटल वीना पहुँची जहाँ से श्रवण द्वारा दबोचे गए अपराधी को हिरासत में लिया गया और होटल मालिक श्रवण को प्राथमिक उपचार के लिए रेफेरल अस्पताल ले जाया गया। होटल मालिक श्रवण के पिता रमेश चौधरी ने बताया कि डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाने का सलाह दिया है। घटना पर मौजूद पीड़ित के छोटे भाई कुन्दन जायसवाल ने बताया कि रात्रि को करीब 1 बजे 5 की संख्या में अपराधियों ने होटल पर हमला किया जिसमें कि एक अपराधी पकड़ा गया है और चार फरार हो गया है। घटना के बारे में राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि कुन्दन जायसवाल के आवेदन पर प्राथिमिकी दर्ज की जा रही है और पकड़े गए अपराधी में सिमराही वार्ड नं 04 निवासी प्रकाश मुखिया को गिरफ्तार किया गया है जिससे कि अन्य अपराधियो का भी पूरा डिटेल्स लिया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने थाना परिसर में जमा सैकड़ों सिमराही वासियों को भरोसा दिलाया है कि जल्द ही फरार सभी अपराधियो को पकड़ लिया जाएगा।

वही दूसरी ओर इस घटना से सिमराही नगर पंचायत के सभी व्यापारी काफी दहसत में है। दोपहर करीब 12 बजे सिमराही के सैकड़ों व्यापारियों का जमघट होटल वीणा में लगा हुआ था जिसमे कि सभी व्यापारियों प्रशासन के ढीले रवैये से आक्रोशित दिख रहे थे। व्यपार संघ अध्यक्ष ललित कुमार जायसवाल ने बताया कि पुलिस प्रशासन से इन घटनाओं के बारे में बातचीत किया और जल्द संलिप्त अपराधी नही पकड़े जाएंगे तो सिमराही बाजार के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान अपने दुकान को बन्द कर पूरे बाजार बन्द कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। घटनास्थल पर राघोपुर पूर्व उपप्रमुख सतीश कुमार, पूर्व मुखिया बैजनाथ प्रसाद यादव, राधेश्याम भगत,नूर आलम, शानू जायसवाल,जीवनदीप लड्डू,सुरेश कुमार सिंह, लीलानंद चौधरी, अनिल चौधरी, चिन्टू पंसारी, दिलीप पूर्वे सहित कई लोगों ने पीड़ित के भाई परिवार के साथ राघोपुर थाना जाकर थानाध्यक्ष को प्राथिमिकी दर्ज करने हेतु आवेदन दिया और जल्द ही फरार अपराधी को पकड़ने का गुहार लगाया है।

