प्रगतिशील बाल विकास संस्थान के कार्यालय परिसर में पौधा रोपण।।
अमृत सागर झा, बलुआ बाजार
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छातापुर प्रखंड के डोडरा गांव स्थित प्रगतिशील बाल विकास संस्थान के कार्यालय परिसर में पौधा रोपण किया गया एवं दर्जनों महिलाओं एवं पुरूष के बीच पौधा भी वितरण किया गया। इस दौरान संस्थान के निदेशक सुरेश प्रसाद मेहता ने बताया कि पूरे देश मे पर्यावरण प्रदूषण जनमानस के लिए खतरा बनता जा रहा है। इससे निपटने के लिए अधिक तादाद में पेड़ पौधे लगाया जाना आवश्यक है। इसी कड़ी में पौधा रोपण एवं वितरण किया गया है ताकि हरे भरे पेड़ पौधों से जीवन दायिनी ऑक्सिजन की प्राप्ति होती रहें ।मौके पर संस्थान के क्षेत्रीय निदेशक पारस नाथ मिश्र ,ग्रामीण सोनू कुमार मिश्र, सुशील कुमार मिश्र, परमानंद मिश्र,राजेश मंडल, प्रकाश झा ,सुचिता देवी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

