बलुआ पुलिस ने 15 लीटर देशी चुलाई शराब किया बरामद, कारोबारी फरार।।
अमृत सागर,बलुआ बाजार
बलुआ थाना क्षेत्र में रविवार की बीती रात शराब को लेकर विभिन्न जगहों पर सघन छापेमारी की गई। जिस छापेमारी के दौरान बलुआ पुलिस ने थाना क्षेत्र के विशनपुर घनश्याम से 15 लीटर देशी चुलाई शराब को बरामद कर लिया। वहीं इस क्रम में पुलिस को देख कारोबारी भागने में सफल रहे। जानकारी देते हुए बलुआ थानाध्यक्ष मनोज प्रसाद सिंह ने बताया कि बीती रात शराब धंधे से जुड़े लोगों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। जहां पुलिस बल के साथ विभिन्न जगहों पर छापेमारी की गई। इसी छापेमारी के क्रम में गुप्त सूचना मिली कि विशनपुर घनश्याम निवासी सुरेश उरांव अपने पत्नी कोकिला देवी के साथ मिलकर शराब कारोबारी का धंधा करता है। जिसके आधार पर उसके घर पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई। जिस क्रम में उसके घर से 15 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद किया गया। लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर दोनो कारोबारी भागने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि उक्त कारोबारी के विरुद्ध मद्य निषेद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्जकर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

