रंजीत रंजन को राज्यसभा भेजकर असल में महिला सशक्तिकरण को दिखाया है कांग्रेस ने :-सुभाष कुमार यादव ।
जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव मिथिला पुत्र की धर्मपत्नी एवं कांग्रेस की पूर्व सांसद सह कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह रिटर्निंग ऑफिसर जम्मू एंड कश्मीर को सोनिया गांधी और राहुल गांधी द्वारा राज्यसभा भेजने के फैसले का स्वागत करते हुए सुपौल जाप जिला उपाध्यक्ष सुभाष यादव ने कहा कि असल में महिला सशक्तिकरण को मजबूती के साथ धरातल पर उतारने के लिए कांग्रेस के आलाकमान के इस निर्णय का दिल से स्वागत करता हूं, ज्ञात हो कि सुभाष यादव ने पूर्व सांसद श्रीमती रंजीत रंजन को राज्यसभा भेजे जाने के फैसले की खबर सुनते ही जन अधिकार पार्टी (लो०) के कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस के आलाकमान को मैडम रंजीत रंजन पर पूरा भरोसा है दर असल कांग्रेस ही महिला सशक्तिकरण का उदाहरण पेश कर सकती है, वर्तमान के केंद्र सरकार में “बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ” के नाम पर सिर्फ एक अंधविश्वास फैला गया है और एक स्लोगन के नाम मात्र इस्तेमाल किया गया है जो धरातल पर कहीं भी नहीं दिखता है ।

