एसएच 91 के किनारे बने यात्री शेड भवन में दुकानदारों का कब्जा।।

अमृत सागर झा, बलुआ बाजार

छातापुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत छातापुर हॉल्ट समीप एसएच 91 के किनारे बने यात्री शेड भवन में दुकानदारों का कब्जा। गर्मी एवं बारिश के दिनों राहगीरों को हो रही है परेशानी। आपको बताते चलें कि धूप,बारिश एवं बस का इंतजार करने के लिए एसएच 91 पर कई जगह यात्री शेड का निर्माण किया गया है। ऐसे में भीमपुर चौक स्थित यात्री शेड में लगभग एक वर्षों से यात्री शेड पर चाय-पान दुकानदारों का कब्जा है। लेकिन इसे हटाने में प्रशासन दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। लोगों का कहना है कि राहगीरों की सुविधा के लिए यहां यात्री शेड का निर्माण कराया गया था।

लेकिन कुछ दुकानदारों ने इस पर अतिक्रमण कर लिया है। यात्री शेड में बने दुकान पर पूरे दिन में लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। मुसाफिर बैठने के लिए जगह तलाशते रहते हैं और यात्री शेड में दुकानदार और उनके ग्राहक के सिवाय किसी के लिए कोई स्थान नहीं होता है। वही यात्री शेड में दुकान चलने की वजह से यात्री शेड सहित अगल-बगल के जगहों में कचरे का अंबार लगा रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई नहीं करने के पीछे क्या कारण है , अधिकारी ही बता सकते हैं। पिछले एक वर्षों से यात्री शेड में चाय-पान दुकानदारों का कब्जा है लेकिन प्रशासन इस यात्री शेड से इस अतिक्रमणकारियों को हटाने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। यात्री शेड के अतिक्रमण से कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ती दिख रही है। चर्चा है कि सब कुछ जानते हुए भी प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। कुछ सप्ताह पहले एसएच 91 के किनारे अतिक्रमण हटाने में सक्रिय भूमिका अदा करने वाले छातापुर सीओ उपेंद्र कुमार और भीमपुर थाना प्रभारी रमाशंकर कुमार भी मौन है।लोगों ने बताया कि इस समस्या से कई बार स्थानीय मुखिया को भी अवगत कराया गया है उनकी ओर से भी इस दिशा में कोई सक्रिय पहल नहीं देखने को मिली है।

इधर इस संबंध में जानकारी देते हुए भीमपुर थानाध्यक्ष रामाशंकर कुमार ने बताया कि यात्री शेड के संबंध में जानकारी नहीं थी। अविलंब कार्रवाई करते हुए यात्री शेड से अतिक्रमण खाली कराया जाएगा।
इस संबंध में छातापुर सीओ उपेंद्र कुमारने बताया कि मुझे अच्छी तरह से याद नहीं कि अतिक्रमण हटाया गया था या नहीं। पिछले कुछ दिनों से अतिक्रमण ही खाली करवा रहा हूं। आप अस्थान का नाम और फोटो भेजें कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love