अलग-अलग मामले के दो वारंटी गिरफ्तार, भेजा जेल।।
अमृत सागर झा,बलुआ बाजार

ललितग्राम ओपी पुलिस द्वारा सोमवार की रात्रि छापेमारी कर लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटी को गिरफ्तार किया गया। जानकारी अनुसार बिंदेश्वरी पासवान और कृपानंद यादव ललितग्राम ओपी क्षेत्र अंतर्गत मधुबनी पंचायत निवासी हैं। दोनों वारंटी 2004 से चोरी एवं मारपीट के मामले में फरार चल रहा था। कोर्ट से कई मर्तबा वारंट जारी होने के बावजूद पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा था। जिसके बाद कोर्ट से पुनः एक बार वारंट जारी होने के बाद पुलिस द्वारा रात्रि में छापेमारी कर दोनों वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए ललितग्राम ओपी अध्यक्ष किशोरी प्रसाद यादव ने बताया कि कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद पुलिस द्वारा सोमवार की रात्रि छापामारी कर दोनों वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। वही मंगलवार को दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत सुपौल भेज दिया गया है।

