ससुराल आए एक व्यक्ति की कुआ में गिर कर हुई मौत, परिजन हत्या करने का लगा रहे है आरोप*
शयामानंद सिह भागलपुर
भागलपुर पीरपैंती प्रखण्ड के रिफातपुर सीमानपुर पंचायत के पसाहीचक गांव में दो दिन पूर्व पंकज चौधरी(30) पिता महेश चौधरी अपने ससुराल अपने पत्नी अर्चना कुमारी और अपने दो बच्चों के साथ आए थे। पंकज चौधरी का शव ससुराल के घर के सामने कुआ में मिली। पंकज के ससुराल वाले ने बताया की पंकज चौधरी बाजार गया था घर आने के बाद वो अपनी पत्नी को बोला की मैं स्नान करूंगा। स्नान करने कुआ के पास गया तो कुआ में किजली रहने के कारण कुआ में पिस्सल कर कुआ के अंदर गिर गया। गिरने के बाद पत्नी गिरने का हल्ला सुन तुरंत बाहर आई और हल्ला करने लगी। पंकज चौधरी को पानी में तयरने नही आने के कारण कुआ के नीचे बीस फिट पानी रहने के कारण अंदर चला गया। दुर्घटना की जानकारी पा कर ईशीपुर थाना अध्यक्ष अरविंद सहनी अपने दल बल के साथ आए। दो घंटे पानी में खोजने के बाद शव बरामद हुआ। मौत की जानकारी पा कर पंकज चौधरी के पिता महेश चौधरी भाई,बहन सब आए। आने के पश्चात पंकज के माता पिता और भाइयों ने पंकज की पत्नी पर जान से मार कर फेक देने का आरोप लगाया परिजन द्वारा घटना स्थल पर हंगामा किया गया। ईशीपुर थाना अध्यक्ष अरविंद सहनी एएसआई भागरीत दास अपने दल बल के साथ शव को थाना लेकर गया और वहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया गया।

