राघोपुर: बाल विकास परियोजना कार्यालय में लटका रहा ताला , सीडीपीओ ने कहा किया जाएगा जांच ।
ब्रजेश कुमार सिमराही सुपौल
प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय राघोपुर में सोमवार को बिना किसी सरकारी छुट्टी का दोपहर बाद तक कार्यालय में ताला लगा रहा। जिस कारण प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से कार्यालय कार्य से आए लोगों को वापस लौटना पड़ा। वहीं जब लोगों की सुचना पर उक्त कार्यालय का पड़ताल किया गया तो दोपहर के सवा बारह बजे तक कार्यालय में ताला लटका हुआ था। इस सम्बन्ध में जब प्रभारी सीडीपीओ राघोपुर सुलेखा कुमारी से पूछा गया तो उन्होंने बताई की आज कोई छुट्टी नहीं है, कार्यालय खुली रहनी चाहिए। उन्होंने बताई की वह प्रतापगंज कार्यालय में है, राघोपुर कार्यालय में किसी एलएस को रहना था जानकारी इकठ्ठा करते है। वहीं सीडीपीओ को कार्यालय बन्द रहने के की सुचना के थोड़ी देर बाद नीलम कुमारी नामक एक एलएस कार्यालय पहुंचकर कार्यालय को खोली।

वहीं एलएस नीलम से पूछने पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कार्यालय में कोई भी क्लार्क का पदस्थाना नहीं है। सोमवार को महिलाओं का पर्व बरसाइत रहने के कारण ड्यूटी पर आने वाली एलएस नीलम कुमारी भी अपने घर पर परिवार के साथ पर्व माना रही थी। इस बावत सीडीपीओ सुलेखा कुमारी ने बताई की जांच कर विभाग को लिखा जाएगा।

