भागलपुर के हनुमान घाट किनारे क्षत विक्षत अवस्था में मिला अज्ञात शव

शयामानंद सिह भागलपुर।

भागलपुर हनुमान घाट के गंगा किनारे क्षत विक्षत हालात में दिखा एक अज्ञात शव, कुत्ते ने शव को बुरी तरह से नोंचा खाया था, स्थानीय लोगो के मुताबिक कल शाम में शव गंगा घाट के किनारे लगा था। बताते चलें कि यहाँ हर महीने में दो- तीन शव किनारे मिलते हैं, प्रशासन इसपर पूर्णरूपेण मौन है ,

इसी घाट के किनारे 10 दिन पहले भी एक बच्चे का शव मिला था, यहां से ही कई वार्डों में गंगा का पानी दिया जाता है।  मामला बरारी थाना क्षेत्र के हनुमान घाट का है।

Spread the love