ओवरटेक के क्रम में सिलीगुड़ी जा रही ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक जख्मी।
अमृत सागर झा, बलुआ बाजार
भीमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात ओवरटेक करने के क्रम में सेना के लिए समान लेकर जा रहे ट्रक सुरसर नदी के समीप एनएच 57 पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिस घटना में चालक जख्मी होकर ट्रक में बुरी तरह से फंस गया। हालांकि उसके बाद आसपास ग्रामीण और सूचना पर पहुंची भीमपुर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जख्मी चालक को बाहर निकालकर नरपतगंज हॉस्पिटल भेज दिया। जहां से प्राथमिकी उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु दरभंगा रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि जख्मी चालक की स्थिति बहुत नाजूक बनी हुई है। इधर, घटना के बाद भीमपुर पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई।

जानकारी में थानाध्यक्ष रामशंकर ने बताया कि ट्रक यूपी 21 पीएन 9938 सेना के इस्तेमाल का कुछ समान लेकर सिलीगुड़ी जा रहा था। उसी क्रम में बीती रात ओवरटेक करने के क्रम में अज्ञात वाहन के साथ टक्कर हो गई। जिस घटना में चालक जख्मी हो गया। जबकि उपचालक बाल बाल बचने में सफल रहे। उन्होंने बताया की ट्रक का उपचालक ही स्थानीय थाना को सूचना दिया। जिसके सूचना के आधार पर घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी चालक को हॉस्पिटल भर्ती कराया गया।

