पति के दीर्घायु को लेकर महिलाओं ने किया वट सावित्री पूजा

दिवाकर कुमार/फारबिसगंज

फारबिसगंज | पति की लंबी आयु को लेकर सोमवार को फारबिसगंज एवं ग्रामीण क्षेत्रो में  महिलाओं ने वट सावित्री का व्रत रख बरगद पेड़ का विधिवत पूजन किया। महिलाएं सोमवार सुबह से ही स्नान ध्यान करके घर से दूर बरगद पेड़ के पास पूजा-अर्चना करते देखी गई। वट सावित्री की पूजा महिलाओं के लिए खासतौर से अन्य व्रतों से अधिक महत्वपूर्ण होता है। मान्यता है कि इस दिन पूजा करने से पति की उम्र लम्बी होती है। वट सावित्री की पूजा कर रही नीतू देवी  ने बताया कि यह पूजा महिलाओं के लिए खास होती है। इसी दिन सती- सावित्री ने पति सत्यवान के प्राण की रक्षा की थी। उसने पति के प्राण को यमराज के हाथों वापस कराया था। इसीलिए महिलाएं वट-सावित्री की पूजा करती हैं। वट वृक्ष के पूजन को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि सभी वृक्षों में बरगद पेड़ की आयु सबसे अधिक होती है। इसीलिए सावित्री का ध्यान कर बरगद के पेड़ का पूजन करने का विधान है।

वही बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी की पत्नी जूली सोनी ने  सोमवार को फारबिसगंज वार्ड नंबर 3 अपने आवास के पास अपने समर्थक दीदियों के साथ वट वृक्ष की पूजा की वहीं  जूली सोनी ने बताई बरगद के पेड़ को चिरंजीवी कहा जाता है क्योंकि इस पर ब्रह्मा, विष्णु ,महेश तीनों देवों का वास होता है ऐसी मान्यता है कि इस पर हर वक्त माता लक्ष्मी का निवास रहता है इसलिए बरगद के वृक्ष की पूजा करने पर कष्टमुक्त, रोगमुक्त, भयमुक्त होने के साथ- साथ पति की लंबी उम्र का वरदान प्राप्त किया जाता है जूली ने कहीं वट वृक्ष की पूजा हर सुहागिन महिला को करनी चाहिए  पूजा करने से सौभाग्य और संतान प्राप्ति का वरदान मिलने की मान्यता भी होती है l

Spread the love