रामसर स्थित प्रसिद्ध जंगली काली स्थान परिसर में महादेव की प्राण प्रतिष्ठा के बाद विशाल भंडारा व जागरण का हुआ आयोजन

शयामानंद सिह भागलपुर।

एंकर …भागलपुर के विक्रमशिला कॉलोनी रामसर स्थित प्रसिद्ध जंगली काली स्थान परिसर में जंगलेश्वर महादेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के बाद अंतिम दिन विशाल भंडारा और भव्य जागरण का आयोजन किया गया | जागरण का उद्घाटन बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय सिन्हा, कहलगांव से विधायक पवन यादव , भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित पांडे, पूर्व महापौर डॉ प्रीति शेखर, मंदिर निर्माण करता किरण सिंह, हरिवंश मनी सिंह, और डॉक्टर मृणाल शेखर ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर और फीता काटकर किया | इस दौरान आगंतुक अतिथियों ने निर्माण करता किरण सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए, इसे सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का माध्यम भी बताया | इस दौरान कोलकाता से आए कलाकार शुभम भास्कर और उनकी पूरी टीम ने आकर्षक भजन की प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया | विशाल भंडारे और जागरण में रामसर, विक्रमशिला कॉलोनी, उर्दू बाजार सहित आसपास के हजारों लोग शामिल हुए | इस दौरान प्रोफ़ेसर अमरेंद्र सिंह, रवि दुबे , राजकुमार पांडे, राम बहादुर सिंह, शशिकांत शेखर, गुड्डू सिन्हा ,राजेश झा, सोनू सिंह , इंजीनियर प्रभाकर सिंह, इंजीनियर राजेश सिंह, प्रो राजीव सिंह समेत हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Spread the love