सोनू आलम , भीमपुर
अज्ञात चोरों ने घर का टाट तोड़कर नगदी समेत जेवरात की चोरी।
भीमपुर थाना क्षेत्र में बीती रात कुछ अज्ञात चोरों ने एक घर का टाटी तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जहां से चोरों ने नगदी समेत हजारों की समान चोरी कर लिए। लिहाजा, घटना की सूचना मिलते ही भीमपुर पुलिस छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार शनिवार की बीती रात डोमी यादव अपने अन्य घर के सदस्य के साथ बाहर शादी में गए हुए थे।

उसी क्रम में मौका पाकर कुछ अज्ञात चोरों ने उसके घर में लगे दरवाजे के ऊपर टाटी तोड़कर घर में घुस गए और घर में रखे सारा सामान चुराकर फरार हो गया। हालांकि उसके बगल वाले घर में कुछ लोग सोये हुए थे। लेकिन उसे पता तक नहीं चल पाया और चोर आराम से समान निकालकर भाग निकले।

वहीं सुबह में जब कुछ लोग बांस की ओर जा रहे थे तो वहां कुछ समान और एक बक्सा बिखरा हुआ मिला। जिसके बाद छानबीन के दौरान पता चला कि डोमी यादव के घर मे चोरी हुआ है। लिहाजा, चोरी की घटना को लेकर आसपास के लोगों ने गृहस्वामी डोमी यादव को दिया। पीड़ित डोमी यादव ने बताया कि इस चोरी की घटना में चोरों ने घर का सारा सामान लेकर भाग गया। जिसमें नगदी समेत बक्से में रखे जेवरात चुरा लिए। इस बाबत भीमपुर थानाध्यक्ष रामशंकर ने बताया कि चोरी की घटना के संबंध में जानकारी मिला था। जिसके बाद स्थल पर पुलिस बल को भेज गया था। उन्होंने बताया कि चोरी की घटना की छानबीन की जा रही है।

