सड़क की दयनीय स्थिति के चलते बाजार आने से कतराते हैं लोग – इंतेखाब खान 

छातापुर :महद्दीपुर बाजार से गुजरती हुई सुपौल और अररिया सिमा को जोड़ने वाली सड़क का बनने के बाद आज तक मरम्मत नहीं होने से स्थिति बद से बदतर हो गई है, खासकर बरसात के मौसम में इस सड़क से आवागमन करना दूभर हो जाता है, पिछले दिनों हुई बारिश के चलते सड़क कीचड़ में तब्दील हो चुका है स्थिति यह है कि लोगों को पैदल चलने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, सड़क में बड़े बड़े पत्थर निकल चुके हैं जिससे आवागमन में काफी परेशानी हो रही है, इमरजेंसी की स्थिति में लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है,

जहां एम्बुलेंस को भी पहुंचने में बदतर हालात का सामना करना पड़ रहा है, यूं तो सूबे में सड़कों का जाल बिछ रहा है तो वहीं इस सड़क का निर्माण ना होना लोगों के समझ से परे हैं, स्थानीय युवक इंतेखाब खान ने बताया कि सड़क की जर्जर स्थिति के चलते आसपास के इलाके के लोग अब बाजार नहीं के बराबर आते हैं, जिससे महद्दीपुर बाजार की रौनक खत्म होने के साथ यहां के दुकानदारों पर भी बड़ा प्रभाव पर रहा है, हल्की सी बारिश में भी सड़क कीचड़मय हो जाती है और कई दिनों सड़क पर पानी जमी रहती है जिससे बीमारी फैलने का भी खतरा रहता है, विभागीय लापरवाही के भेंट चढ़े इस सड़क को 10 से 15 साल हो गए हैं लेकिन आज तक दुबारा किसी ने इसकी सुधि नहीं ली, जिसका खामियाजा यहां के स्थानीय लोगों को झेलना पर रहा है।।

Spread the love