सिमराही वार्ड 13 से पुलिस ने शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर :थाना क्षेत्र के सिमराही से पुलिस ने मंगलवार शाम को एक घर से शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। मामले में थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि
गुप्त सूचना के आधार पर एएलटीएफ टीम के सअनि दिलीप कुमार चौधरी के साथ सिमराही गोल बाजार वार्ड 13 निवासी दुलारी देवी के घर पहुंचा। पुलिस गाड़ी को देखकर एक व्यक्ति उसके घर से निकलकर भागने लगा। जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।


जिसकी पहचान शराब विक्रेता सिमराही वार्ड 13 निवासी मुकेश कुमार के रूप में की गई। वहीं दुलारी देवी के घर के पीछे की झाड़ी में छुपा कर रखा हुआ उजला रंग के प्लास्टिक के बोरा में 300 एमएल के 52 बोतल नेपाली दिलवाले सोफी शराब बरामद किया। वहीं एक गैलन से 5 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया। आरोपी के खिलाफ बुधवार को केस दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।
—–

Spread the love