शिवा रक्तदान समुह अररिया मरीजो को उपलब्ध करा रही रक्त ।
दिवाकर कुमार ,अररिया
फारबिसगंज | शिवा रक्तदान समुह द्वारा राज्य ही नही देश भर में लाचार लोगो को रक्तदान उपलब्ध कराके लोगो की जान बचा रही है।जिसे लोगो ने जीवन दानि समुह की संज्ञा दी है।किसी व्यक्ति द्वारा जब रक्तदान किया जाता है तब किसी जरुरतमंद व्यक्ति की जीवन रक्षा हो सकती है।रक्तदान कर आप सदैव लोगो के दिलो मे जिन्दा रहते है।शिवा रक्तदान समुह के संचालक शिव शिष्य मनीष बताते है की यह सिलसिला विगत पाँच वर्षों से चल रही है।यह प्रेरणा हमे अपने गुरु शिव से मिली है।मेरे गुरु कल्याणकारी है ,शिष्य होने के नाते देश भर मे जुडे गुरु भाई बहनो के साथ सभी व्यक्ति के द्वारा ये कल्याणकारी कार्य बडे हर्षोल्लास के साथ किया जाता है।सबसे बडी बात की अगर हमारे रक्त से किसी की जीवन रक्षा हो सकती है तो इससे बडी खुशी एक इंसान के रुप मे हमारे लिये और क्या हो सकती है।यह शुरुवात महज फारबिसगंज के सुदूरवर्ती गांव सैफगंज के युवाओ के सहयोग से शुरु हुआ था ।महज पाँच वर्षों मे यह देश के कोने कोने तक पहुँच गया।शिवा रक्तदान समुह के एक सदस्य प्रभात बताते है रक्तदान सबसे बडी पुजा है।वही राजा कुमार बताते है जीते जी रक्तदान और मरने के बाद अंगदान कर मानव जीवन सफल हो जाता है।

आज शिवा रक्तदान समुह की हर तरफ काफी प्रशंसा की जाती है।आज जब डाँ रक्त के कमी की बात करते है तो लोग तुरंत कहते है अपना शिवा रक्तदान है ना।
वही शिवा रक्तदान समुह के सदस्यों द्वारा लोगो को रक्तदान के महत्व से अवगत भी कराते है।रक्तदान के बहुत सारे फायदे है।इससे हम स्वस्थ्य तो रहते ही है साथ ही मरीजो को डाँ के साथ मिलकर स्वास्थ्य भी प्रदान किया जाता है। वही मुखिया दिलीप पासवान बताते है हमे भी कई बार शिवा रक्तदान समुह के साथ रक्तदान करने का अवसर मिला है।

सीएसपी संचालक मिन्टु साह ने कहा की रक्तदान की प्रेरणा स्त्रोत है शिवा रक्तदान।शिवा रक्तदान समुह अररिया के सफल संचालन में त्रिभुवन ठाकुर, नवल राही,बिमल भगत,,सोनु भगत,अंकित मेहता,करण मंडल ,बीरो कुमार,कृष्णा ठाकुर,आशीष कुमार,विक्रम बजरंगी, अंकित साह,डिम्पल देवी ,संजय मेहता, शिव शिष्य गोपाल कुमार,उमेश बहरदार, राकेश ठाकुर,बुद्वन राय,मिथुन राय,नागो मेहता ,प्रणव कुमार , राजु मेहता,अजीत वर्मा ,सोनु वर्मा विकाश साह,सुन्दर भगत आदि का अहम योगदान रहता है।शिवा रक्तदान समुह ने अपना संपर्क नंबर भी जारी किया है।9939250444 जिस पर कभी सुचाना दे सकते है।।

