समाज की व्यापक भागीदारी से ही संभव होगा जल जीवन हरियाली कार्यक्रम-मनोहर मानव।।
अमृत सागर झा के साथ सोनू आलम , बलुआ बाजार
बिहार संवाद यात्रा के तहत छातापुर प्रखंड के ठूठी पंचायत में आयोजित की गई कार्यक्रम।
सरकार के महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन हरियाली के महत्व को जन जन तक पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे बिहार संवाद यात्रा रविवार को छातापुर प्रखंड के ठूठी पंचायत स्थित चैनपुर मध्य विद्यालय में रविवार को एक कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जाने-माने बिहार संवाद यात्रा के संयोजक पर्यावरण प्रेमी एवं जलप्रहरी मनोहर मानव एवं सुपौल जिले के उप विकास आयुक्त मुकेश कुमार पहुंचे। इसके अलावे प्रखंड से आरडीओ रितेश कुमार सिंह, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी कौशल राय, सीडीपीओ कुमारी कोमा एवं बीपीआरओ मघवेंद्र कुमार भी शामिल हुए। साथ ही कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु मौके पर जिला प्रशासन सुपौल के कई पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय मुखिया कोमल देवी ने सभी मुख्य अतिथियों को अंग वस्त्र एवं मिथिला पाग पहनाकर स्वागत किया। जिसके बाद मुख्य अतिथियों द्वारा उच्च विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण एवं नजदीक के ही एक सार्वजनिक तालाब में मिट्टी काटकर जल संरक्षण का प्रतिज्ञा लिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यावरण प्रेमी मनोहर मानव ने कहा कि बढ़ती हुई भयानक गर्मी, असामयिक वर्षा कहीं भयंकर बाढ़ तो कहीं सूखा से त्रासदी, प्रदूषण वन क्षेत्र का कम होना, भूगर्भ जल स्तर में कमी मानव जीवन पर संकट खड़ा कर रखा है। ऐसी परिस्थिति के मद्देनजर बिहार सरकार जल जीवन हरियाली कार्यक्रम चला रही है। यह महत्वाकांक्षी कार्य योजना तब पूर्णरूपेण सफल होगी जब राज के साथ समाज की भी व्यापक भागीदारी होगी। उन्होंने कहा कि यह संवाद यात्रा कार्यक्रम के तहत लोगों के बीच पर्यावरणीय चेतना जगाने का कार्य एवं लोगों के बीच पर्यावरण संरक्षण का सार्थक संवाद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संवाद यात्रा के तहत राज एवं समाज के बीच संवाद कर परस्पर विश्वास सहयोग और समन्वय से वृक्षारोपण, जल संरक्षण, नदियों की अविरलता निर्मलता सुनिश्चित कर पूरे राज्य को हरा भरा बनाकर प्रकृति का संरक्षण करने के दिशा में नई रफ्तार दी जा रही है। उन्होंने बताया कि बिहार संवाद यात्रा के तहत समाज से संवाद स्थापित कर सरकार के बहुआयामी कार्यक्रम को आगे बढ़ाना है। कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी कहा था कि यह पृथ्वी सबकी जरूरतों को पूरा करती है। लेकिन किसी एक व्यक्ति का लालच पूर्ति नहीं कर सकती। यह मौलिक विचार ही प्रकृति को संवर्धित तथा समाज में शांति स्थापित करेगी। कार्यक्रम समाप्ति के उपरांत मनोहर मानव के द्वारा संवाद में उपस्थित सभी लोगों को प्रकृति के संरक्षण हेतु शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम को लेकर भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा लोगों के सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त व्यवस्था की गई थी।

मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मनोज राय, लक्ष्मीनियाँ मुखिया प्रतिनिधि रौशन झा, रमैया झा, अश्वनी कुमार उर्फ क्रांति झा, बीसीओ अरुण कुमार, कृषि समन्वयक अशोक कुमार चौरसिया, भीमपुर थानाध्यक्ष रमाशंकर कुमार, अशोक कुमार मेहता, आवास सहायक संजीव कुमार, आवास पर्यवेक्षक शशांक कुमार, राजीव रंजन, इफ्तखार आलम, राजीव राज एवं आंगनबाडी कार्यकर्ता, जीविका दीदी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

