बेलही पुल एनएच 57 पर तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से एक की मौत

ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

सब्जी बेचकर घर लौट रहे बुजुर्ग को वाहन ने मारी ठोकर, एक की मौत

प्रतापगंज थाना क्षेत्र के एनएच 57 बेलही बांस चौक के समीप एक तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल हो गया। हादसा शुक्रवार रात की बताई जाती है।
बताया जाता है कि श्रीपुर वार्ड 11 निवासी बुची शर्मा (60) और उनकी पत्नी दुलारी देवी (55) दुअनिया पुल के हाट में सब्जी बिक्री कर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी क्रम में एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में दोनों आ गए। हादसे में बुची शर्मा की पत्नी दुलारी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बुची शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों की मदद से घायल वृद्ध को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल राघोपुर में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इधर, हादसे के बाद वाहन चालक फरार बताया जाता है। मामले में प्रतापगंज थाना पुलिस जांच कर रही है।
घटना की जानकारी के बाद मृतक के घर कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
——-

Spread the love