खबर का हुआ असर भीमपुर पुलिस ने एनएच 57 पर यात्री बस को खड़ी करने पर लगाया रोक, पुलिस बल को किया तैनात।।
अमृत सागर झा,बलुआ बाजार
भीमपुर पुलिस ने एनएच 57 पर अवैध रूप से यात्री बस को खड़ी करने पर रोक लगा दिया है। साथ ही उन्होंने बस चालकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि अगर एनएच 57 पर बने लूप लाइन के बजाय मेन सड़क पर यात्री बस खड़ा पाने पर चालान काटा जायेगा और बस चालकों के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी। इसके लिए उक्त जगह पर पुलिस बल को भी ड्यूटी पर तैनात किया गया है। लिहाजा, पुलिस के इस रवैये को देख राहगीरों और स्थानीय लोगों को राहत भरी खबर है।

बतातें चले कि इससे पूर्व बस चालकों के मनमानी और स्थानीय पुलिस के लापरवाही के कारण एक बड़ी घटना घटित होने बच गया। जहां एनएच 57 के मेन सड़क पर बस खड़ी होने के चलते एक तेज रफ्तार का ट्रक का नियंत्र बिगड़ गया और सड़क पर खड़ी दो यात्री बस को ठोकर मरते हुए थाना के समीप दुघर्टना ग्रस्त हो गई। हालांकि इस घटना में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ था। जिसके बाद इस घटना के संबंध में “एमके न्यूज़ इंडिया” ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित हुआ था। साथ ही बस चालकों और स्थानीय पुलिस के लापरवाहियों को भी उजागर किया था। बहरहाल, खबर प्रकाशित होने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में एनएच 57 पर पुलिस बल को तैनात कर दिया। इसके अलावे यत्र तत्र खड़े बसों को हटवाकर उसके विरुद्ध करवाई करने का हिदायत दिया। जिसके बाद से बस चालकों के स्थिति में सुधार हुआ और मेन सड़क के बजाय लूप लाइन में यात्री बस को खड़े कर यात्री को बैठाते हैं। ड्यूटी पर तैनात मो रहमत ने बताया कि थाना के सामने बार बार समझाने के बाद भी बस चालक के द्वारा एनएच पर बस खड़ा किया जाता था। जिसके बाद प्रसासन के द्वारा इसपर रोक लगाकर ड्यूटी लगाया गया है ताकि बस चालक एनएच पर बस खड़ा नहीं कर पाए। इस बाबत भीमपुर थानाध्यक्ष रामशंकर ने बताया कि बस चालकों को लूप लाइन में बस खड़ी करने का निर्देश दिया गया है। जिस निर्देश का पालन नहीं करने पर बसों का चालान काटा जाएगा। इसके अलावे उक्त जगह पर पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। ताकि स्थिति में जल्द सुधार हो सके।।

