बिना रखरखाव के सड़क टूटने के कगार पर, घट सकती है कभी भी बड़ा दुर्घटना।।
अमृत सागर झा, बलुआ बाजार
छातापुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीनियां पंचायत वार्ड नंबर 10 ब्राह्मण टोला को कालिकापुर मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़क रखरखाव नहीं होने से खतरे को दे रहा आमंत्रण। आपको बताते चले कि लगभग 1 किलोमीटर दूरी का यह सड़क का निर्माण कार्य 2018 में सात निश्चय योजना के तहत पीसीसी ढलाई कराई गई थी। वही सड़क निर्माण के बाद सड़क के 5 साल रखरखाव के लिए लगभग एक लाख का राशि आवंटित किया गया था। स्थानीय ग्रामीण मनीष कुमार झा, सतीश कुमार झा,सोनू कुमार,अरविंद झा, बेचन झा, टिप्लू झा, जयचंद्र झा, मनोज झा एवं दर्जनों ग्रामीण का कहना है कि सड़क निर्माण के बाद संवेदक द्वारा सड़क के किनारे मिट्टी नहीं दिया गया था। जब इस समस्या के बारे में ग्रामीणों ने संवेदक को बताया तो वह मामला को रफा-दफा करने लगे थे,

पर ग्रामीणों द्वारा हो-हल्ला करने पर रोड के किनारे कहीं-कहीं थोड़ा-बहुत बालू दिया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण के बाद सड़क की हालत ठीक थी। सड़क निर्माण कार्य के 4 वर्ष बीत जाने के बाद आज तक मेंटेनेंस नहीं हुआ है,वही विशेष रूप से पिछले 1 वर्षों से सड़क का रखरखाव नहीं होने के कारण से पीसीसी ढलाई के नीचे से बारिश में मिट्टी निकल गया है।

वही कई जगह रैनकट की वजह से सड़क के दोनों और मिट्टी का नामोनिशान तक नहीं है,जो सड़क पर आए दिन चल रहे दर्जनों ट्रैक्टर और बच्चों की स्कूल बस के आने जाने के क्रम में बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि मेंटेनेंस के नाम पर पिछले वर्ष संवेदक द्वारा सड़क निर्माण के दौरान लगाए गए बोर्ड की रंगाई पुताई सिर्फ की गई है।

