भीमपुर : सड़क पर सूखता मक्का हादसे को देता है आमंत्रण।।
अमृत सागर झा,बलुआ बाजार
छातापुर प्रखण्ड के चैनपुर-चापिन के समीप एस. एच 91 सड़क इन दिनों खलिहान में तब्दील हो गया है।कमोबेश हरेक साल मकई के सीजन में सड़के खलिहान में तब्दील हो जाती है।सड़क पर किसानों के द्वारा इस तरह अतिक्रमण किया जाता है की वाहनों का आना जाना बड़ी मुश्किल से हो पाता है।वही सड़क वन वे होने से सड़क दुर्घटना होने का खतरा भी बना रहता है।हरेक साल सड़क पर मकई सुखाने के कारण सड़क दुर्घटनाएं भी होती है।लेकिन फिर अभी अधिकारी अतिक्रमण हटाने के दिशा में कोई कदम नही उठाता है।जबकी राजकीय राज्यमार्ग होने का कारण जिले तक के वरीय पदाधिकारी भी इस सड़क होकर आवागमन करते है।हालांकि कई बार वाहन चालकों के द्वारा सड़क अतिक्रमण को लेकर शिकायत भी की गई।लेकिन कमोवेश स्थिति जश की तश ही बनी हुई है।इस सड़क से सफर करने वाले बाइक चालक रमेश साह,दीनानाथ शंकर,हरेराम गुप्ता,संतोष कुमार सहित कई चालको ने बताया कि जब भी वो लोग घर से निकलते है।

सड़क के अतिक्रमण की स्थिति देखकर छातापुर पहुँचने तक हमेशा दुर्घटनाग्रस्त होने का भय बना हुआ रहता है।बताया कि अतिक्रमण से यातायात तो प्राभावित होता ही है लेकिन सड़क की सौंदर्यता भी खराब हो रही है।चालको ने बताया कि लोग थ्रेसर लगाकर फसल भी सड़को पर ही तैयार करते है।जिसका उड़ता हुआ कन अक्सर बाइक चालको या जाने वाले यात्रियों के आंखों में पड़ जाता है।बताया कि जब किसान से बात करते है उल्टे किसान ही धौस जमाने लगते है।कहा कि प्रशासन को पहल कर कम से कम सड़क को अतिक्रमण मुक्त करना चाहिए जिससे यातायात सुगम हो सके।वही त्रिवेणीगंज एसडीएम एस जेड हसन ने बताया कि थानाध्यक्ष को बोलते है कि कार्रवाई करेगा।।

