सड़क दुर्घटना में एक मजदूर की हुई मौत, एक मोटरसाइकिल सवार हुए घायल ।
शयामानंद सिह भागलपुर
भागलपुर: ईशीपुर थाना क्षेत्र के प्यालापुर चौक पर शनिवार की शाम 8 बजे हयवा और ट्रैक के टकराने से राजेश कुमार(19)पिता अरुण तांती मां का दवा लेने आए प्यालापुर चौक पर दोनो गाड़ी आते देख चौक पर रुक गया। ग्रामीणों ने बताया की राजेश कुमार गाड़ी की तेज रफ्तार देख चौक पर साइड खड़ा देखते ही देखते राजेश कुमार दोनो गाड़ी के चपेट में आ गया। इस बीच चांदपुर निवासी सुनील पांडेय श्रीनगर बारात जा रहा था।सुनील पांडेय भी दोनो गाड़ी के चपेट में आ गया जिससे सुनील पांडेय घायल हो गए और उसकी मोटरसाइकिल ट्रैक के नीचे आ गया। चौक पर बेच रहे फास्ट फूड की ठेला छखना चूर हो गया। मृतक के परिजन तथा ग्रामीणों द्वारा बाराहाट और पीरपैंती मुख्यमार्ग घटना स्थल पर सड़क जाम कर दिया गया । मौके पर इशीपुर थाना अध्यक्ष अपने दल बल के साथ पहुंच कर शव और घायल को पीरपैंती रेफरल अस्पताल भेजा। साथ ही साथ पीरपैंती थाना के एसआई कन्हैया कुमार भी दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।

