अररिया: जिलाधिकारी इनायत खान ने किया कुर्साकांटा और सिकटी प्रखंड के दौड़ा, बारीकी से निया निरीक्षण ।
डेस्क बिहार
अररिया: जिलाधिकारी द्वारा शनिवार को कुर्साकांटा व सिकटी प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा सबसे पहले सिकटी प्रखंड अन्तर्गत कौआकोह पंचायत के पड़रिया स्थित बकरा नदी का जायजा लिया गया। मौके पर उपस्थित स्थानीय लोगों व पदाधिकारियों से बाढ़ के समय होने वाले कटाव, पुराने व बन रहे नए पुल के बारे में विस्तृत जानकारी लिए।

वहीं सिकटी प्रखंड के नूना नदी के धारा परिवर्तन स्थल पर निर्माणाधीन तटबंध व बांध का भी जायजा लिया गया।जिलाधिकारी ने कहा कि तटबंध का निर्माण कार्य सही ढंग से हो इसके लिये जल निस्सरण विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी बाढ़ से हुये तबाही का भी जायजा लिया। क्षेत्र दौरा के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा ऐतिहासिक मंदिर सुंदरनाथ धाम, सुंदरी में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।

इस क्रम में महंत सिंहेश्वर गिरि से मंदिर के विकास कार्य एवं यहां की समस्याओं के बारे में जानकारी लिए। इसके उपरांत मधुबनी में भारत-नेपाल सीमा का निरीक्षण किया गया।

यहां से गरैया एवं कुआड़ी होते प्रखंड मुख्यालय स्थित मछली हाट का जायजा लिया गया। जहां मनरेगा पीओ के द्वारा सारी जानकारी दी गई। निरीक्षण उपरांत संबंधित प्रखंड कार्यालय स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी कक्ष में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर गुणवत्तापूर्ण व पारदर्शी तरीके से योजनाओं को धरातल पर उतरने हेतु कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर संबंधित पदाधिकारी गण मौजूद थे।

