ललितग्राम: ओवरलोड ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नगर में पलटी।।
अमृत सागर झा, बलुआ बाजार
ललितग्राम ओपी क्षेत्र अंतर्गत उधमपुर- बलुआ मार्ग पर शनिवार के मध्य दिन क्वार्टर चौक की तरफ से आ रहे एक ईट लदी ट्रैक्टर डोडरा रेलवे ढाला के समीप अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो ट्रैक्टर पर ईट ओवरलोड थी

इस दौरान रेलवे के ब्रेकर पर चढ़ने के क्रम अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई।ट्रैक्टर पलटने के बाद ट्रैक्टर में आग लग गई,जिस कारण से कुछ देर तक ट्रैक्टर के समीप धुआं के कारण कुछ दिख नहीं रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर चालक कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। वहां मौजूद लोगों की माने तो ट्रैक्टर चालक के पास लाइसेंस नहीं होने के कारण से पुलिस आने से पूर्व चालक घटनास्थल पर ईट से लदा पलटी ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना ललितग्राम ओपी को दी वही ललितग्राम ओपी पुलिस घटना स्थल पर पहुंचने के बाद ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया।

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए ललितग्राम ओपी अध्यक्ष किशोरी प्रसाद यादव बताते हैं कि दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। वही ट्रैक्टर चालक, उप चालक घटनास्थल से फरार था। अभी दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर के बारे में अधिक जानकारी नहीं है।।

