ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर सुपौल बिहार
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जिले के सभी प्रखंड में स्वच्छता पर्यवेक्षक की की चयन प्रक्रिया
खबर सुपौल जिला के सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झीलाडुमरी पंचायत की है जहां पर स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत एक आमसभा हुई जिसमें स्वच्छता को लेकर के स्वच्छता पर्यवेक्षक की चयन प्रक्रिया किया गया जिसमें झीला डुमरी पंचायत के राहुल कुमार मंडल को प्रखंड के सभी स्वच्छता प्रभारी एवं जनप्रतिनिधि के उपस्थिति में चुना गया आपको बताते चलें सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पहला फेज में कुल चार पंचायत को स्वच्छ पंचायत के रूप में कार्य करने की प्रक्रिया है जिस प्रक्रिया में पंचायत के ही लोगों को स्वच्छता पर्यवेक्षक चयनित करना होता है इस तरह धीरे प्रखंड के सभी पंचायतों में स्वच्छता पर्यवेक्षक की चयन होना तय है जिससे जिले के सभी पंचायत स्वच्छता से परिपूर्ण हो सके ।

