एबीवीपी वीरपुर के कार्यकर्ताओं ने एलएमएमएस कॉलेज में वीसी का फूंका पुतला।।
अमृत सागर झा, बलुआ बाजार/वीरपुर
भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक अराजकता व भ्रष्टाचार को लेकर आक्रोशित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को
एलएनएमएस कॉलेज के मुख्य द्वार पर कुलपति का पुतला फूंका, इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कुलपति के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की। जानकारी देते हुए मंडल विश्वविद्यालय के छात्र संघ महासचिव आशीष झा सिंटू ने बताया कि विगत दिनों स्नातक द्वितीय खंड एवं तृतीय खंड का रिजल्ट प्रकाशित हुआ है। जिसमें देखा गया है कि हजारों की संख्या में छात्र छात्राओं का रिजल्ट पेंडिंग है या छात्र छात्राओं का रोल नंबर लिस्ट में ही नहीं है,भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार परवान पर है, विश्वविद्यालय एक तो 4 महीने बाद का रिजल्ट जारी करती है। उसके बाद भी हजारों की संख्या में छात्र छात्राओं का रिजल्ट पेंडिंग हो जाता है। यह विश्वविद्यालय की नाकामी को बताता है।वही नितेश जय ने बताया कि पेंडिंग रिजल्ट के नाम पर प्रत्येक वर्ष विश्वविद्यालय छात्रों से लाखों रुपया वसूली करती है, एक तरफ हम आज हम डिजिटल इंडिया की बात करते हैं वहीं दूसरी ओर बीएनएमयू विश्वविद्यालय पेन-पेपर आफलाइन रिजल्ट प्रकाशित करती है,

विश्वविद्यालय को 4 से 5 महीना समय मिला रिजल्ट प्रकाशित करने का लेकिन विश्वविद्यालय ने इतने लंबे समय के बाद भी हजारों छात्रों का रिजल्ट पेंडिंग कर दिया, इसी के विरोध में स्थानीय कॉलेज एलएनएमएस काॅलेज बीरपुर में बीएनएमयू कुलपति का पुतला फूंका गया है। मौके पर उपस्थित- आशीष झा, संतोष यादव, नितेश जय, रूपेश मेहता, संजय कुशवाहा, करण कुमार, रूद्रा सिंह ,विनय कुमार यादव ,पिंटू कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

