राघोपुर थाना में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

ब्रजेश कुमार सुरेश कुमार सिंह सिमराही

 

राघोपुर थाना परिसर में माहे रमजान के 28वें दिन शनिवार की शाम थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केसरी की अध्यक्षता में ईद उल फितर को लेकर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।
इफ्तार पार्टी में स्थानीय गणमान्य सहित जनप्रतिनिधियों ने अपनी सहभागिता जताई।
इस दौरान थानाध्यक्ष श्री केसरी ने सभी लोगों से ईद उल फितर को क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। कहा कि ईद उल फितर आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक रहा है। इस दौरान विभिन्न जाति धर्म समुदाय lसहित स्थानीय थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केसरी सहित पुलिस पदाधिकारी और जवानों ने एक साथ इफ्तार पार्टी में शामिल होकर भोजन ग्रहण किया और समाज को भाईचारे का संदेश दिया।


मौके पर प्रमुख मो. फिदा हुसैन, पंसस, अताउर रहमान, नरेन्द यादव, प्रो. कमल यादव, भाजपा नेता प्रो. वैद्यनाथ भगत, मो. नूर आलम, मो. सिकेन्द्र आलम, मो फिदा हुसैन, मो आफताब, सहित कई अन्य मौजूद थे।

Spread the love