छातापुर कचरा प्रबंधन इकाई स्थल का बुधवार को भूमि पूजन कर हुआ शिलान्यास।
अभिमन्यु मिश्रा,छातापुर
प्रखंड क्षेत्र के मुख्यालय पंचायत स्थित वार्ड 17 में चयनित कचरा प्रबंधन इकाई स्थल का बुधवार को छातापुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मकसुद मसंन, कार्यक्रम पदाधिकारी कोशल राय, प्रखंड विकास पदाधिकारी रितेश कुमार सिंह,अंचलाधिकारी उपेन्द्र कुमार जेई सुरेन्द्र साह, पी टी ए उमेश प्रशाद पीआरएस मनोज कुमार , उप मुखिया संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद मुखिया ने बताया कि लोहिया स्वच्छ अभियान फेज 2 के तहत स्वच्छ गांव हमारा गौरव अभियान के अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट को पंचायत के हर वार्ड से इकट्ठा कर इस स्थल पर रखा जाना है। इसके लिए डेढ़ कट्ठा जमीन में मनरेगा के तरफ से मिट्टी भराई का कार्य करने के बाद मनरेगा योजना से ही चाहर दिवारी और अन्य कार्य किया जायेगा। कहा कि इसके लिए हर वार्ड से दो कचरा उठाने वाले लोगों का चयन भी किया गया है जिसमें एक पुरुष और एक महिला शामिल हैं। जिसे सरकार के द्वारा मानदेय दिया जायेगा।

