भीषण अग्निकांड में 7 घर जलकर राख,70 लाख से अधिक सम्पति का नुकसान।।

अमृत सागर झा,बलुआ बाजार

छातापुर प्रखंड के लक्ष्मीनियाँ पंचायत के वार्ड नंबर 14 ललितग्राम में रविवार रात भीषण आग लग गई। इस दौरान अलग अलग परिवार का 7 घर जलकर राख हो गया।वही इस आगलगी में लगभग 70 लाख से अधिक के सम्पति का नुकसान हुआ है।जानकारी देते हुए जागेश्वर मेहता ने बताते हैं कि रविवार रात 8 बजे वो दरवाजे पर बैठे हुए थे।इसी क्रम में घर के अन्य सदस्यों ने आग आग का हो हल्ला मचाना शुरू कर दिया।जब वो घर के आंगन की तरफ दौड़कर पहुँचे तो देखा कि आँगन के दो घर में भयंकर आग लग गयी है।तब तक शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी घटना स्थल पर जमा हो गया।

सभी ग्रामीण आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई।लेकिन घर के आगे वाले गौदाम में खाद स्टॉक रहने के कारण आग गौदाम में पहुँचते ही पूरी तरह बेकाबू हो गया।उन्होंने बताया कि आग की लपटें इतने तेज था कि आग ने पड़ोस के भुवनेश्वर मेहता के दौ घरो को भी अपने आगोश में ले लिया।इधर तब तक ग्रामीणों की सूचना पर भीमपुर,बलुआ और बीरपुर से अग्निशमन गाड़ी भी आग बुझाने पहुँच गई।

ग्रामीणों की माने तो दमकल गाड़ी की मदद से पूरे तीन घन्टे बाद आग पर काबू पाया गया।लेकिन तब आग ने जागेश्वर मेहता के दौ घर में रखे कपड़ा,फर्नीचर, दौ क्विंटल अनाज सहित करीब पाँच लाख की सम्पति,रामजी मेहता के एक घर में रखे कपड़ा फर्नीचर, बक्शा, गोदरेज सहित लगभग पांच लाख की संपत्ति,वही राजकुमार और संपत मेहता के एक एक घर में रखे कपड़ा,फर्नीचर, गोदरेज,बक्शा,ट्रंक में रखे गहना जेवर समेत सभी सामान जलकर राख हो गया।

वही पड़ोस के भुवनेश्वर मेहता के भी दौ घर में रखे कपड़ा,फर्नीचर, बक्श,गोदरेज में रखे नगद रुपया,जेवर समेत सभी समान जलकर राख हो गया।वही जागेश्वर मेहता के भारे वाले गौदाम में रखा खाद जलकर राख हो गया।वही इस आगजनी में लगभग 70 लाख के सम्पति का नुकसान होंने का अनुमान लगाया जा रहा है।वही छातापुर सीओ उपेंद्र कुमार ने बताया कि क्षति के नुकसान का आकलन किया जा रहा है।जो उचित मुवावजा होगा वो दिलाने का प्रयास किया जाएगा।।

Spread the love