प्रतापगंज: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कन्यादान योजना के तहद प्रतिनिधियों को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण ।
दीपक कुमार, प्रतापगंज
प्रखंड स्थित सुरजापुर पंचायत के पंचायत सरकार भवन में राधास्वामी संगठन सुपौल के द्वारा जिलास्तरीय बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कन्यादान योजना अंतर्गत सभी पंचायत प्रतिनिधियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसका उद्घाटन सुरजापुर के मुखिया महानंद पासवान, सरपंच हरिनंदन रजक,संगठन जिला प्रभारी रंजन कु0 वर्मा एवं उपस्थित पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। श्री मुखिया पासवान जी ने कहा कि अभी के समय में बेटा का दर्जा दिया जाता है वही बेटी जन्म लेती है तो उनके माता-पिता मायूस हो जाते हैं ।

जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए बेटी बेटा सब सामान होता है जबकि बेटा से अधिक इज्जत बेटी करती है ।वही संगठन में पटना से आए हुए समीर कुमार प्रशिक्षक के रूप में राधास्वामी संगठन की ओर से सभी पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया। जिला प्रभारी रंजन कुमार वर्मा ने भी अपने वक्तव्य में सभी प्रतिनिधियों को संगठन के बारे में बताया ।

प्रक्षिक्षण में मदन पंजियार मुंगेर जिला प्रभारी, उमेश चंद्र यादव सहरसा प्रभारी ,मोहम्मद तय्यब उद्दीन सहरसा प्रभारी,दीपनारायण जी,तुषार रंजन, उमेश कुमार उजाला छातापुर ,राजेंद्र प्रसाद यादव बसंतपुर ,बिजय चौधरी ,शशांक सागर सहित अन्य लोग उपस्थित थे

