अचानक लगी आग में 2 घर खाक।।

अमृत सागर झा, बलुआ बाजार

भीमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भीमपुर पंचायत वार्ड नंबर 1 केवला में शनिवार की सुबह करीबन 8:15 बजे अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। वही कुछ लोग का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बता रहे हैं। परंतु आग इतनी भयंकर थी कि तुरंत अपने चपेट में आस पड़ोस के घर को खाक कर दिया। जानकारी अनुसार आग सबसे पहले वीरेंद्र सिंह के घर में लगी थी। वही स्थानीय ग्रामीणों द्वारा चापाकल एवं कुआं के माध्यम से बुझाने की कोशिश की गई परंतु आग इतनी भयंकर थी कि तुरंत अपने आस पड़ोस के घर को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। जिसके बाद इस बात की सूचना भीमपुर थाना को दी गई। जिसके बाद अग्नि स्थल पर भीमपुर थाना से अग्निशामक की वाहन पहुंचकर आग को बुझाने की कोशिश में जुट गए। इस दौरान आग ने बीरेंद्र सिंह और रितेश सिंह के कुल दो घर सहित घर में रखा चावल, गेहूं, आटा, टीवी, कपड़ा,टेबल एवं अन्य सामान को पूरी तरह से जलाकर खाक कर दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए भीमपुर थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार ने बताया कि आग की सूचना मिलने के बाद भीमपुर थाना में उपस्थित अग्निशामक वाहन को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया था।

Spread the love