न्यू राईज एकेडमी में 100 बच्चों की दी गई कृमिनाशक दवाई ।

प्रतापगंज | राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के न्यू राइज एकेडमी में छात्रों को कृमिनाशक गोली अलबेंडाजोल की खुराक दी गई । एकेडमी के संस्थापक आशीष वर्मा ने बच्चों को समझाते हुए कहा कि बच्चों में पेट के कीड़े भोजन के पोषक तत्वों को खा जाते हैं । इससे उनके शारीरिक और मानसिक वृद्धि पर प्रतिकूल असर पड़ता है । बच्चों की शारीरिक क्षमता प्रभावित होने से उनमें कुपोषण और एनीमिया जैसी बीमारियां भी जन्म ले लेती है । इन सब चीजों से बचने के लिए और स्वास्थ्य को सही रखने के लिए साल में कम से कम 1 बार कृमिनाशक दवाई जरूर लेना चाहिए । वही एकेडमी के प्रधानाध्यापक मनीष वर्मा ने दवा का वितरण करते हुए सभी बच्चों को साफ सफाई के साथ रहने और खुद को एवं समाज को साफ रखने की सलाह दी  । 6 से 19 वर्ष के बच्चों में खून की कमी और शारीरिक विकास को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों की उपस्थिति में एक सौ बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाई गई ।

Spread the love