CONSAM GROUP OF INDUSTRIES के द्वारा MBIT Engineering कॉलेज फारबिसगंज के छात्रों को दिया गया Industrial training
दिवाकर कुमार , अररिया , बिहार
CONSAM GROUP OF INDUSTRIES के द्वारा MBIT Engineering कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं के उज्वल भविष्य के लिए तीन दिवसीय Industrial training कौनसम कॉर्पोरेट ऑफिस फारबिसगंज में करवाया गया जहाँ लगभग एक सौ बच्चे Industrial training में सम्ल्लित हुये ,आपको बता दे कि CONSAM GROUP OF INDUSTRIES को पहले लोग सिर्फ और सिर्फ NPK खाद के निर्माता समझते थे लेकिन GROUP के कड़ी मेहनत के फलस्वरूप आज के दिन कई अनुभाग में ये ग्रुप सफलतापूर्वक काम कर रही है जैसे इंटरनेट , सॉफ्टवेयर चावल चाय इत्यादि .

वहीं अगर ग्रुप आगे बढ़ने की बात करे तो कॉनसम ग्रुप के तेज रफ़्तार को रोकने में कई बाधाएं आई थी जैसे पिछड़ा एरिया होना एवं एरिया में बड़ी कंपनी रहने के कारण बेहतरीन इन्टरनेट तथा उचित सोफ्टवेयर की व्यवस्था का न होना इस तंगी के वाबजूद भी कॉनसम ग्रुप बिना मुनाफा के उद्देश्य से कॉनसम टेलिकॉम की स्थापना करते हुए सम्पूर्ण बिहार एवं झारखण्ड के हरेक गांव में बिना किसी बैमानी के बेहतरीन इन्टरनेट पहुँचाने की कसम ठान ली और अपने उद्देश्य पर कार्य करते हुए लोगों को बेहतरीन इंटरनेट मुहैया के साथ – साथ कईयों को लोकल इन्टरनेट डिस्ट्रीब्यूटर बना रोजगार का अवसर प्रदान कर रही है . कंपनी में ट्रेनिंग के लिए आये बच्चे को कॉनसम ग्रुप के द्वारा बनाये गये ERP सोफ्टवेयर इंटरनेट सेवाएं , कॉनसम PBX सिस्टम को अनुभवी कर्मचारी एवं अधिकारी के द्वारा समझाया गया .

इसी दौरान MBIT Engineering कॉलेज के सीईओ CONSAM GROUP OF INDUSTRIES के सीईओ के साथ कई घंटे बातचीत कर चीजों को परख कॉनसम क्लाउड PABX सिस्टम को अपने कॉलेज में जल्द स्थापित करवाने हेतु अपनी इच्छा जाहिर किये इतना ही नहीं उन्होंने पूरे दुनिया में कॉनसम सॉफ्टवेयर को मशहूर होने की बात भी कही है ।

