सचिदानंद मुखिया के निधन पर लोगों ने जताया शोक।
सुरेश कुमार सिंह के साथ बृजेश कुमार
प्रतापगंज प्रखंड क्षेत्र के पूर्व मुखिया एवं डॉक्टर निरंजन कुमार के बड़े पापा सचिदानंद मुखिया का बुधवार को 85 वर्ष के उम्र में निधन हो गया। जानकारी अनुसार वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और आईजीएमएस पटना में इलाजरत थे। वहीं उनके निधन की खबर सुनते ही प्रखंड क्षेत्र के लोगों के बीच शोक की लहर छा गई।

साथ ही उनके अंतिम दर्शन हेतु लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंचे पूर्व प्रमुख भूप नारायण यादव ने बताया कि स्वर्गीय सचिदानंद मुखिया की छवि समाज सेवक के रूप में काफी प्रसिद्ध रहा है। उनके निधन से क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसे निकट भविष्य में पूरा नहीं किया जा सकता। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि स्वर्गीय मुखिया के तीनों पुत्र बिनोद मुखिया, सुबोध मुखिया और राजीव मुखिया सहित पूरे परिवार के लोगों को बहुत बड़ा क्षति हुआ है। बताया कि वे अपने परिवार सहित पूरे समाज के लिए एक स्तंभ थे।

शोक व्यक्त करने वालों में प्रतापगंज के पूर्व प्रमुख भूपनारायण यादव, पूर्व विधायक लखन ठाकुर, टेकुना के मुखिया मनोज मरीक, विजय विराजी, ललन कुमार, किशोर कुमार चौधरी, लालू प्रसाद यादव सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

