युवक कि घर से बुलाकर हत्या, इलाके में सनसनी सुबह शव बरामद, जाँच में जुटी पुलिस ।
श्यामानंद सिंह,भागलपुर।
भागलपुर, के ईशाकचक थाना क्षेत्र के बौसी रेलवे लाइन पर कोढा सरमसपुर के रहने वाले चंदन यादव का शव ग्रामीणों ने सुबह देखा। जिसकी सूचना घर वालों को दी गई। घटना के बाद ईशाकचक थाना पुलिस के साथ-साथ काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे हुए हैं। मृतक के परिजनों का कहना है कि देर रात भी राहुल नामक युवक चंदन को बुलाकर ले गया था जिसके बाद देर रात में घर आया था,
और सुबह तीन बजे फिर उसे राहुल नामक युवक बुलाकर ले गया और सुबह उसके मौत की खबर घरवालों को मिली। वहीं घटना के पीछे क्या कारण है यह घरवाले अभी नहीं बता पा रहे हैं। मृतक युवक साइकिल दुकान में काम करता था। सूत्रों की माने तो दो दिन पहले भी साइकिल दुकान में किसी से मारपीट हुई थी। वहीं घटना का क्या कारण है इसको लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। परिजन अभी कुछ भी साफ साफ नहीं बता पा रहे हैं। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

