आगामी 23 अप्रैल को सुपौल में बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती मनाने हेतु सिमराही में एक बैठक किया गया
ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
नगर पंचायत सिमराही बाजार में, फ्रेंड्स ऑफ आनंद युवा नेता त्रिदीप सेन के निज आवास पर एक बैठक हुई ।बैठक में राजद शिवहर विधायक चेतन आनंद पधारे ।चेतन आनंद ने कहा आगामी 23 अप्रैल को बाबू वीर कुंवर सिंह के जयंती पर गांधी मैदान सुपौल में एक कार्यक्रम आयोजित की जाएगी , उन्होंने आगे कहा इस बार सुपौल गांधी मैदान में 23 अप्रैल को भव्य तरीके से बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती मनाई जाएगी ,जिसमें आप सभी को एकजुट होना है ।
बैठक के इस मौके पर शैलेंद्र सिंह, परमेश्वरी सिंह यादव ,धीरेंद्र सिंह, चंदन सेन ,रोशन कुमार ,दिलीप पूर्वे, सहित कई अन्य मौजूद थे /

