सिमराही में 181 बोतल शराब बरामद, तस्कर हुआ फरार।
ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
थाना क्षेत्र के सिमराही से पुलिस ने शुक्रवार शाम को नेपाली शराब बरामद किया है। हालांकि मौके से शराब तस्कर फरार होने में कामयाब हो गया।

थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सिमराही वार्ड 10 के एक घर में छापेमारी की गई। जिसमें मौके से 300 एमएल के 181 बोतल नेपाली सोफी शराब बरामद किया। हालांकि मौके से शराब तस्कर फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
——–

