रोमांचक मुकाबले में मधेपुरा ने सहरसा को दो रनों से हराया

ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

प्रखंड क्षेत्र के लखीचंद साहू उच्च विद्यालय के मैदान पर शुक्रवार रात अजय मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन सहरसा और मधेपुरा के बीच मैच खेला गया।
मधेपुरा के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। वही निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए।
मधेपुरा की ओर से सर्वाधिक जीवन ने 42 और सिंकू ने 35 रनों का योगदान दिया। सहरसा की ओर से खतरनाक गेंदबाजी करते हुए सोनू ने 25 रन खर्च कर 4 और राहुल ने 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
जवाब में उतरी सहरसा की ओर से सलामी बल्लेबाज राहुल और मुकेश ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 3 ओवर में स्कोर को 30 के पार पहुंचा दिया। लेकिन इनके बाद लगातार विकेट गिरता रहा। हालांकि आखिरी ओवर तक चले इस रोमांचक मैच को मधेपुरा ने दो रनों से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना लिया।


सहरसा की ओर से सर्वाधिक मुकेश ने 35 और राहुल ने 33, और नंदन ने 10 रनों का योगदान दिया।
वही मधेपुरा की ओर से खतरनाक गेंदबाजी करते हुए सूरज ने 29 रन खर्च कर 5 और मंजू ने 19 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सूरज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया।
इधर, नाइट क्रिकेट के आयोजन से प्रशंसकों के बीच जबरदस्त उत्साह है। दर्शकों की भीड़ भी खूब उमड़ रही है।
आयोजनकर्ता सदस्य उमेश गुप्ता ने कहा कि सात दिवसीय चलने वाले इस टूर्नामेंट का आखरी लीग मैच शनिवार रात 8 बजे से सिमराही और अररिया के बीच खेला जाएगा।
——–

Spread the love