पुलिस के मौन रहने से बढ़ रही है चोरों की सक्रियता ,घर में रखा मोटरसाइकिल चोरी।।

अमृत सागर झा,बलुआ बाजार

चोरों के हौसला इतना बुलंद हैं कि पिछले कुछ दिनों से चोरों द्वारा कभी सरकारी स्कूल में चोरी तो कभी घर में रखे दो पहिया वाहन को चोरी कर ले जा रहे हैं। आपको बताते चलें कि ललितग्राम ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीनियां पंचायत वार्ड नंबर 5 टेंगरी निवासी संतोष कुमार सिंह पिता शीतल सिंह ने अपने गांव के बहनोई राम प्रकाश सिंह को एक काले रंग की हीरो एचएफ डुलेक्स मोटरसाइकल बीआर 01 सीजे 0420 उपहार के तौर पर चलाने के लिए दिया था। जो गुरूवार रात 2 बजे के बाद अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया। उनके बहनोई राम प्रकाश सिंह बताते है कि गुरुवार की देर रात 1:45 बजे जब वो घर लौटे तो उन्होंने अपना मोटरसाइकिल दरवाजे पर बना एक रूम में रख दिया, जहां वे प्रत्येक दिन अपना मोटरसाइकिल रखते थे। सुबह उठकर जब वो किसी काम से अपना मोटरसाइकिल निकालने रूम में गए तो देखा मोटरसाइकिल वहां से गायब है।आसपास तलाशने पर भी जब बाइक का पता नहीं चला तो उन्होंने इस बात की सूचना फोन के माध्यम से स्थानीय थाना को दिया। जिसके बाद थाना पुलिस द्वारा आसपास में पूछताछ करने को कहा। लेकिन इसके बावजूद भी मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चला सका। जिसके बाद उन्होंने इस मामले को लेकर ललितग्राम ओपी में लिखित आवेदन भी दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कई सप्ताह से चोरों की सक्रियता बढ़ गई है। इसके चलते आए दिन चोरी के मामले सामने आ रहे हैं। आपको बताते चलें कि बिते सात दिन पूर्व ही चोरो ने बिशनपुर शिवराम पंचायत सरकार भवन का ताला तोड़ दौ कंप्यूटर और 25 बैटरी की चोरी की थी चार दिन पहले चोर ने लक्ष्मानिया पंचायत के मध्य विद्यालय में कंप्यूटर और स्मार्ट टीवी सहित विद्यालय का अन्य समानो की चोरी कर ली थी।उसके कुछ दिन बाद चोरो ने लक्ष्मानिया पंचायत में ही बीएसएनएल और जिओ टावर में चोरी करने का प्रयाश किया था।बीते महीने में चोरो ने बलुआ थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक और बलुआ चौक के चार दुकानों में चोरी के घटना को अंजाम दिया था, पर इसमें पुलिस द्वारा अभी तक किसी भी तरह का सकर्मक पहल नहीं देखने को मिली है। बढ़ते चोरी के मामलों के बाद भी पुलिस द्वारा गंभीरता से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके चलते चोर गिरोह पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पिछले एक सप्ताह में क्षेत्र में दो जगह चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। घटनाओं के बाद पुलिस द्वारा न तो छापेमारी कर सामान की तलाश की जाती है और न ही जिस स्थान से बाइक चोरी हुई है वहां जांच पड़ताल। इससे न तो बाइक मिलती है और न ही चोरी करने वाले। चोरों पर कार्रवाई न होने से उनके हौसले बुलंद हैं। इधर बाइक संबंध में जानकारी देते हुए ललितग्राम ओपी प्रभारी किशोरी प्रसाद यादव बताते हैं कि मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है। छानबीन की जा रही है उसके बाद प्राथमिकी दर्ज करवाई जाएगी।

Spread the love